निर्माण मजदूरों को दी सरकार ने मदद

 


निर्माण मजदूरों को दी सरकार ने मदद


नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने वित्तीय सहायता पंजीकरण के लिए आवेदन करने वाले 7242 निर्माण मजदूरों के खाते में सहायता राशि भेज दी है। इससे एक हफ्ते पहले भी सरकार ने 32,358 पंजीकृत निर्माण मजदूरों के खाते में 5-5 हजार रुपये की सहायता राशि भेजी थी। अधिकारियों का कहना है कि लॉकडाउन के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलान किया था कि निर्माण मजूदरों को पांच-पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। दिल्ली लेबर वेलफेयर बोर्ड इस काम को अंजाम तक पहुंचा रहा है। शुरुआत में बोर्ड ने पंजीकृत 32358 मजदूरों के खाते में 5-5 हजार रुपये डाले थे। इस मद में 16.18 करोड़ रुपये खर्च हुए। अब 7242 ऐसे मजदूरों को मदद दी गई, जिनका पहले से पंजीकरण नहीं था।